बथनाहा। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया जिसको लेकर सोमवार को बथनाहा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी बृजेश भंडारी, डॉक्टर राहुल कुमार, विजय दास एवं धर्मेंद्र कुमार द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया है।