सासाराम: दरिगाँव पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Feb 27, 2025 गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब पुलिस ने बताया कि दरिगाँव थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 25/25, दिनांक 22 फरवरी 2025 के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मोहम्मद दानिश अंसारी उर्फ दानिश, पिता मोहम्मद. फिरोज आलम उर्फ फिरोज अंसारी, निवासी साहजलालपीर, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास के रूप में हुई है।