शाहनगर: जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 10 अगस्त को होंगे कार्यक्रम पन्ना कलेक्टर ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 की लाभार्थी महिलाओं के लिए श्रावण मास में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर एकमुश्त राशि प्रदान की जाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर निरंतर आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व आगामी 17 अगस्त तक उक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,