थानेसर: जाली कागजात पर जमानत लेने के आरोप में निवारसी गांव का एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस को दी शिकायत पर कुलदीप सिंह वासी गांव सलपानी जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि थाना शाहाबाद के एक आरोपी सिंकन्दर की किसी ने उसके जाली कागजात तैयार करके जमानत ले ली है। टीम ने जाली कागजात पर आरोपी की जमानत लेने के आरोपी मुनीश कुमार वासी गांव हथीरा हाल वासी गांव निवारसी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।