ठाकुरद्वारा: ग्राम फरीदनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। गजरौला निवासी पिता महबूब ने बताया कि उसने 7 माह पूर्व बेटी की शादी फरीदनगर निवासी ज़ीशान के साथ की थी। तीन दिन पहले बेटी ने ससुराल में झगड़ा होने की बात कही थी।