द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले में एक आरोपी को पालम गांव से किया गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को पालम गांव से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 लाख कीमत के गोल्ड के आइटम और अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी एक कंपनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय का काम करता था। इसके पास से गोल्ड आइटम के अलावा कैश, मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन और एक कार भी पुलिस ने बरामद किया है।