अजयगढ़: अजयगढ़ नगर परिषद द्वारा नगर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा पूर्व कैविनेट मंत्री पन्ना विधायक हुए शामिल दिलाई शपथ
Ajaigarh, Panna | Aug 14, 2024 अजयगढ़ नगर परिषद के तत्वधान में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता के नेतृत्व में, महाराज अजयपाल की पावन एवं ऐतिहासिक नगरी अजयगढ़ में, रिमझिम फुहारों के बीच तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए ।