बक्सर में चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार को महादेवा घाट के समीप डंपर ने एक टेम्पो में सुबह 9:00 के करीब जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेम्पो सवार महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।