संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा के पीछे वार्ड क्रमांक 12 में पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा 1 फरवरी से प्रारंभ होगी। जो 5 फरवरी तक चलेगी। परचरी पुराण कथा का वाचन कालू जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।