हसपुरा: विसुनपुरा में चोरों ने ₹30,000 नगद सहित हजारों का गहना उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस
हसपुरा थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गांव में चोरी ह़ोने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मंजु कुवंर ने हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को लिखित जानकारी शुक्रवार को दी है। घटना गुरूवार की रात का बताया जा रहा है। पुलिस को लिखित आवेदन मिलते जांच में जुट गई है।