अगिआंव: मतदान में बढ़ोतरी को ले अगियांव प्रखण्ड के कई जगहों पर चलाया गया जागरूकता अभियान
Agiaon, Bhojpur | Apr 27, 2024 मतदान बढ़ोतरी को ले जीविका के कई संगठनों के द्वारा आज प्रखण्ड के कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान राधा जीविका लाहरपा, अनु जीविका छपरापुर, जीविका समूह बनकट, रीता जीविका समूह खनेट के द्वारा चलाया गया। जीविका दीदी ने कई जगहों पर मेहंदी व रंगोली कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर कई जीविका संगठन के दीदी उपस्थित थी।