गोला: राप्ती नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, सेमरा बुजुर्ग में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
Gola, Gorakhpur | Dec 28, 2025 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग गांव के उत्तर दिशा में स्थित राप्ती नदी में एक अज्ञात युवक (उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।