ग्राम रतवा में भीषण सड़क हादसा: आयशर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।दिग्ठान चौकी अंतर्गत ग्राम रतवा में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चकुंदर से भरे आयशर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक आशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।