ईद-उल-फितर को लेकर खालापार निवासी मुस्लिम समाज के धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार अली ने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से ईद पर कानून का पालन करने और सड़क या आम रास्तों पर नमाज़ ना पढ़ने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने सभी से कानून का पालन करने और आपसी भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।