महिला पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाया की उसे अकेला पाकर आरोपी कामेश्वर नाग निवासी मांदागॉव ने उसके साथ गलत काम करने की नियत से उसे जमीन पर गिरा कर उसके अंग को छूते हुए छेड़छाड करने लगा, पीड़िता के चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर आरोपी कामेश्वर नाग को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।