पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहुंचे दुर्गा मंदिर, कहा- जनता पार्टी और मुझ पर भी स्नेह बनाए रखे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंगलवार को दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। जहां मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए निशांत कुमार ने कहा कि पिताजी ने फैसला लिया है, मैं स्वीकार करता हूं. जनता का स्नेह-प्यार जैसे पिताजी पर बना रहा उस तरह मुझ पर और पार्टी पर बना रहे. यही कामना करता हूं.