नैनीताल: प्रकाश आर्य का आरोप- मेरे साथ हुआ भितरघात, पार्टी में भीतरघात का शिकार होने की कही बात
भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य ने निकाय चुनाव में मात्र तीन वोटों से हारने के बाद पार्टी के भीतर घातक व गंदा माहौल बनाने का आरोप लगाया है। आर्य का कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर साथ मिलने के बावजूद पार्टी के अंदर ही उनके खिलाफ साजिश की गई, जिसके कारण उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।