मैनपुरी: जानवी मिश्रा ने मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया, गोल्ड मेडल एवं राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान प्राप्त किया
जनपद मैनपुरी के खरगजीत नगर निवासी जानवी मिश्रा पुत्री राजीव मिश्रा जो की आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा है उन्होंने मैनपुरी जनपद का नाम रोशन करने का काम किया है। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल एवं राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान प्राप्त किया। इस सम्मान से दिल्ली में जानवी मिश्रा को नवाजा गया।