मोहनिया: मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम के खिलाफ थाने में कराया सनहा दर्ज
Mohania, Kaimur | Sep 26, 2024 कैमूर जिले के कार्यपालक पदाधिकारी मोहनिया सुधांशु कुमार ने नगर पंचायत मोहनिया के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम के खिलाफ मोहनिया थाने में सनहा दर्ज कराया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आवेदन दिया गया है। पदाधिकारी को जांच के लिए लगाया गया है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।