मोहनिया: नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने स्कॉर्पियो से 423 लीटर शराब जब्त की, चालक गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Sep 26, 2024 कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा पेट्रोल पंप के पास से नुआंव पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयोग किये जा रहे एक स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है। तलाशी लेने पर उसके अंदर से 423 लीटर शराब बरामद हुआ। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर मोहनिया कार्यालय में मामले का खुलासा किया है।