मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने लूटकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
टेहटा थाना की पुलिस ने लूट कांड में फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सोमवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 2024 में फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ लूट कांड का मामला टेहटा थाना में दर्ज किया गया था। जिसमें तरहुआ गांव निवासी संजय मांझी उर्फ धनंजय मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।