मैनपुरी: नगला राधे में गोली लगने से किशोर की मौत, CO ने घटना स्थल का लिया जायजा, जांच पड़ताल शुरू
क्षेत्र के नगला राधे में बीती मंगलवार की रात्रि आयुष पुत्र राजकुमार के संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। गोली लगने से सैफई में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को होने पर CO सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।