बीसलपुर: साबरी मस्जिद के पास दो लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यारसपुर निवासी आदिल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका परिवार के ही दो लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर आज वह सबरी मस्जिद पर स्थित अपने प्लाट पर गया था इसी समय उसके परिवार के ही दो लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है