बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो कार और रोडवेज बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत
किला थाना क्षेत्र किला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बोलेरो कार और रोडवेज की भिड़ंत देखने को मिली है। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।