आगरा: मलपुरा के अंतर्गत ड्रॉपिंग जोन में एयरफोर्स ने पोर्टेबल अस्पताल भीष्म का किया सफल परीक्षण, वीडियो आया सामने
Agra, Agra | May 15, 2024 आगरा में एडीआरडीआई द्वारा आधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'भीष्म' का मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में सफल परीक्षण किया गया। जिसके कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। एयरफोर्स के विमान ने 1500 फिट की ऊँचाई से पोर्टेबल अस्पताल को सफलतापूर्वक जमीन पर लैंड कराया। जिसके बाद पोर्टेबल अस्पताल भीष्म ने अपना काम शुरू कर दिया। इस पोर्टेबल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की भी सुविधा हैं।