तराना: बड़नगर में फ़ायर ब्रिगेड पलटने से हुई जनहानि पर उज्जैन सांसद ने जताया शोक, घटना को बताया दुःखद
Tarana, Ujjain | Jun 12, 2025 फायर ब्रिगेड की तेज रफ्तार गाड़ी ने गुरुवार शाम 5 बजे बड़नगर के बरगुण्डासेरी के पास छह लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएँ