तराना: तराना नगर में धूमधाम से मनाया गया बक़रीद का पर्व, मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज़ अदा कर एक-दूसरे को दी बधाई
Tarana, Ujjain | Jun 7, 2025 तराना नगर में बकरीद का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शनिवार सुबह 8 बजे से मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईद गाह में नमाज अदा करने पहुंचे। ईद गाह में सामूहिक नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।सुरक्षा व्यवस्था के लिए तराना थाना प्रभारी राम सिंह भदोरिया के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।