मानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नीलगाय के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीलगाय झुंड में खेतों में घुसकर गेहूं, सब्जी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। रात के समय खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।