पूसा: पूसा में लोकसभा चुनाव भय मुक्त वातावरण में कराने को लेकर पारा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों को पुसा में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया है कि जिला पुलिस डीएपी व होमगार्ड के दो-दो जवान को भी मतदान केंद्रों पर लगाया गया है। पूसा इलाके में शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान कराए जाने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।