खलारी बीजूपाड़ा मुख्य सड़क बढ़ईया चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय अजय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अजय लाल बढ़ईया गांव के रहने वाले हैं। घटना सोमवार शाम लगभग छह बजे की है। दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया है और कई जगह गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य केंद्र चान्हों ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।