पीपलदा: मंडाना पुलिस ने रिलायंस जियो टावर से केबल चोरी के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Dec 14, 2024 जिले के मंडाना इलाके के रिलायंस जियो टावर से केबल चुराने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंडाना थानाधिकारी अजय शर्मा ने शनिवार शाम साढ़े 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि 13 दिसम्बर को फरियादी ओमप्रकाश मेघवाल ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई भीलोत टावर से अज्ञात बदमाश केबल चुराकर ले गए। पुलिस ने इस पर तुरन्त कार्यवाही कर टीम बनाकर तलाशी की।