कुमारखंड: मनकहा गांव में दीनाभद्री सम्मेलन के मौके पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित मनकहा गांव में लगने वाले दो दिवसीय दीनाभद्री सम्मेलन के मौके पर बुधवार को दिन के दस बजे प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह और स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्व में 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।