नावां: बवली गुढा और उलाना के बीच एक खेत में मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Nawa, Nagaur | Sep 17, 2025 बवली गुड्डा और उलाना के बीच एक खेत में अज्ञात परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान अमराराम गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया एवं शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।