समस्तीपुर: पूसा कृषि विश्वविद्यालय में अनुकंपा का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवक अपनी मां के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचा
हरपुर पूसा के रहने वाले मिथिलेश कुमार ने बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके पिताजी की मौत हो गई थी। उन्होंने अनुकंपा का लाभ लेने को लेकर पूर्व में कृषि विश्वविद्यालय में अनशन भी किया था। उस वक्त आश्वासन दिया गया लेकिन अनुकंपा का लाभ नहीं दिया गया। पीड़ित युवक अपनी मां के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।