पातेपुर: पातेपुर में नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित, 187 अभ्यर्थी चयनित, 660 ने जमा कराए बायोडाटा
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया । डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर आयोजित मेले का उद्घाटन अपर समाहर्ता (आपदा), जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी, पातेपुर BDO डॉ दीपक कुमार तथा CO प्रभात कुमार ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में 187 अभ्यर्थी चयनित हुए