रायपुर कस्बे के हाट चौक मोहल्ला निवासी सिराज अहमद अंसारी के 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हसन ने रविवार को रमजानुल मुबारक का अपना पहला रोज़ा रखकर संयम व धैर्य का परिचय दिया। बालक के पिता सिराज अहमद अंसारी ने रविवार को शाम चार (4:00) बजे जानकारी देते हुए बताया कि नन्हे बालक हसन ने निर्धारित समय पर उठकर अपने परिजनों के साथ अपनी पहली सहरी की।