मंझनपुर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी, केस हुआ दर्ज; एसपी ने मंझनपुर में दी जानकारी
मंझनपुर स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार दूसरी पहर एसपी ने पत्रकारों से बताया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार आशुतोष पाण्डे हाइकोर्ट जा रहे थे जो देर रात थाना सैनी पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से दिये गए शिकायत पत्र में बताया है कि पाकिस्तानी नम्बर से फोन पर उनको धमकी दी गई है।एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जाँच शुरू कर दी गई है।