कांके: काके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2024 सीएम हेमन्त सोरेन ने आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आम लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी शिकायतों तथा समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सीएम हेमन्त सोरेन ने खुद उनके आवेदन पत्रों को लिया, और उनकी शिकायतों और समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने का भरोसा दिया।