कांके: कांके थाना क्षेत्र में बुज़ुर्ग महिला से चेन छिनतई की हुई घटना, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2024 रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुज़ुर्ग महिला से चेन छिनतई की हुई घटना हुई है। बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन बाइक सवार हेलमेट पहने दो अपराधियों ने दिनदहाड़े उनके घर के ठीक सामने से छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला के घर में शादी समारोह है, जिसके लिए वह कुछ सामान खरीदने बाजार गई थीं। इसी बीच चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया।