कांके: डोरंडा थाने में विधायक सरयू राय ने मेनहर्ट घोटाला मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2024 रांची के डोरंडा थाना में विधायक सरयू राय ने मेनहर्ट घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेनहर्ट घोटाला मामले में एसीबी जांच के बाद सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं करने के संबंध में विधायक सरयू राय द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गयी थी। इस रिट याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।