बडेरा मोड़ पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
कटनी के कुठला थाना क्षैत्र के बडेरा मोड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.पर युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है.वही शव का पीएम करा कर परिजनों को सौपा गया है.और कुठला पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी।