बिहिया: शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Jun 13, 2024 शाहपुर थाने की पुलिस ने हत्याकांड के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कांड संख्या 121/24 दिनांक 23/3/24 के अभियुक्त सरैयां-बिलौटी के राजन डोम को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि राजन डोम ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में शाहपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया ।