सुनेल क्षेत्र के कांदलखेड़ी में महिला मंडल के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें पांचवें दिन की कथा में कथा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तक चली कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ 56 भोग व गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाकर पुतना वध का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।