अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक के पीएम आवास हितग्राहियों ने नवरात्रि में पूजा-पाठ कर किया गृहप्रवेश
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में जिन हितग्राहियों के आवास बनकर तैयार हो गए हैं, उनका गृहप्रवेश नवरात्रि पर्व के अवसर किया गया।अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर महा गृह प्रवेश उत्सव का राज्यव्यापी आयोजन।