कपासन में विराट हिन्दू सम्मेलन में भगवा मय शोभायात्रा का आयोजन, संतों का मिला सानिध्य । कपासन में स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर से विशाल शोभायात्रा शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उदयपुर मार्ग स्थित एस आर वाटिका पहुंची । जहां दोपहर बाद 3 बजे धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व संतों के सानिध्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।