मवाना: मवाना खुर्द गांव में सब्जी बेचने वाले के साथ गाली-गलौज, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने दी तहरीर
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मवाना खुर्द गांव में सब्जी बेचने गए आसिफ के साथ गांव के ही फरमान ने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो मारपीट कर उसे घायल कर दिया । वारदात के बाद पीड़ित मौलाना खुर्द चौकी पहुंचा और मामले की तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।