मालाखेड़ी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में खरे परिवार द्वारा पावन रुद्री पाठ एवं रुद्री निर्माण कार्यक्रम का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शनिवार को करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचीं और विधिवत रुद्री पाठ में शामिल होकर पूजा अर्चना की।