अनूपपुर: भालूमाड़ा क्षेत्र में पिकअप से मवेशी बरामद, चालक फरार
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया। सूचना पर पवन पटेल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पिकअप में तीन पड़वा और एक भैंस बंधी हुई मिली, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मवेशियों के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद वाहन को थाना लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।