लोहरदगा: बगड़ू हिल बॉक्साइट माइंस परिसर में 63वें धात्विक खदान सुरक्षा सप्ताह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक
डीजीएमएस भारतीय खान सुरक्षा महानिदेशालय, चाईबासा प्रक्षेत्र के निर्देशन में 63वां वार्षिक धात्विक खदान सुरक्षा सप्ताह समारोह 2025 की तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रेड टेस्ट के आयोजन को लेकर मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे हिंडाल्को के महाप्रबंधक अजय पांडे के नेतृत्व में बगड़ू हिल बॉक्साइट माइंस परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।