पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का किया विरोध, कार्यालय में प्रवेश नहीं
कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे सांसद पप्पू यादव भी वहां पहुंच गए। लेकिन पप्पू यादव को वहां देख कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और पप्पू यादव का विरोध कर दिया।